शहीद नागेंद्र सकलानी स्मृति मेला 28-29 अप्रैल को, पुजार गांव में सजेगा बहुउद्देशीय आयोजन
सरकारी योजनाओं की जानकारी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

टिहरी गढ़वाल के पुजार गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 28 और 29 अप्रैल को शहीद नागेंद्र सकलानी स्मृति मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय बहुउद्देशीय राजकीय मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
मेले के दौरान संस्कृति विभाग एवं उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लोक संस्कृति, भाषण प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद सकलानी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सचिव कमलेश सकलानी ने जानकारी दी कि मेले में स्थानीय व्यापारियों और कलाकारों को विशेष रूप से प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय संस्कृति और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की अब तक तीन महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।



