उत्तराखंड ताज़ा

चारधाम यात्रा में ट्रैफिक मैनेजमेंट सख्त, SSP श्वेता चौबे खुद उतरीं सड़क पर

ड्रोन और CCTV से हो रही चौबीसों घंटे निगरानी, तपोवन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में

टिहरी गढ़वाल, 26 अप्रैल 2026 : चारधाम यात्रा शुरू होते ही टिहरी गढ़वाल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।

रविवार को SSP श्वेता चौबे ने मुनि की रेती क्षेत्र में भद्रकाली से तपोवन चौकी तक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में ड्रोन और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे जाम या अव्यवस्था की स्थिति बनने से पहले ही कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

SSP ने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही, यात्रियों को सही मार्गदर्शन और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिसकर्मियों को संवेदनशील और सतर्क रहकर ड्यूटी करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि टिहरी पुलिस चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। लगातार निगरानी और समन्वित प्रयासों के जरिए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!