उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
नए परिवहन एक्ट के खिलाफ कल चक्काजाम करेगें टेक्सी संचालक
थत्यूड़ | नए परिवहन एक्ट के चलते कल दिनांक 11 सितंबर को पुरे प्रदेश मे टैक्सी व मैक्सी संचालन चक्काजाम करने जा रहे है| वंही जय मा संतोषी टेक्सी युनियन थत्युड के द्वारा भी कल चक्का जाम किया जाएगा जिससे यात्रियो को खासा दिक्कतो का सामना करना पड सकता है | जय मा संन्तोषी टैक्सी युनियन के सचिव जयप्रकाश नौटियाल ने बताया की कल 11 सिप्तम्बर को उत्तराखण्ड कैविनेट की बैठक भी है इसलिए सभी वाहन स्वामी व ड्राईवर अपना रोष चक्काजाम के माध्यम से पुरे प्रदेश भर मे चक्काजाम के तहत किया जा रहा है जयप्रकाश नौटियाल ने बताया की नए परिवहन यातायात एक्ट के खिलाफ उन्होने परिवहन सचिव से भी वार्ता की थी लेकिन उनकी यह मुलाकात भी निष्फल रही जिसके चलते पुरे प्रदेश के टैक्सी मैक्सी संचालको को यह कदम उठाना पड रहा है| वंही जय मा संन्तोषी टैक्सी यूनियन थत्युड के अध्यक्ष मेहरबान विष्ट, सचिव जय प्रकाश नौटियाल, सलाहकार सुनील थपलियाल , धनवीर विष्ट, गजेन्द्र असवाल, शिवदास, उपेन्द्र, विरेन्द्र बंगारी, रविन्द्र सजवाण,अरविंद नौटियाल आदी सहित पूरे टैक्सी युनियन थत्युड ने अपना समर्थन प्रदेश व्यापी कल होने वाले चक्काजाम आन्दोलन को दिया है |




