थत्यूड

भू-कटान से उजड़ी रोजी-रोटी, सुरकंडा पहुंचे विधायक; ₹3 लाख की तत्काल राहत, सुरक्षा दीवार के दिए निर्देश

भू-माफिया के अनियंत्रित कटान से दो दुकानें हुईं जर्जर, प्रशासन ने कराया खाली। विधायक ने सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का भरोसा।

धनोल्टी। शुक्रवार को धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा देवी (कद्दूखाल) में हुए भीषण लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कथित भू-माफिया द्वारा किए गए अनियंत्रित पहाड़ी कटान के कारण स्थानीय दुकानदार शीशराम उनियाल एवं उनके भाई दौलत राम उनियाल की दुकानें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

दुकानों की नींव पूरी तरह कमजोर पड़ने और भवनों में बड़ी दरारें आने के चलते प्रशासन ने एहतियातन दोनों दुकानों को तत्काल खाली करा दिया है। इससे दोनों परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए विधायक ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दुकानों के ट्रीटमेंट एवं सुरक्षा कार्यों के लिए विधायक निधि से तत्काल ₹3 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई।

इसके साथ ही विधायक ने जिलाधिकारी टिहरी एवं तहसील धनोल्टी के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिए कि बिना किसी विलंब के दुकानों की सुरक्षा के लिए मजबूत पुश्ता (रिटेनिंग वॉल) निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

विधायक ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें शीघ्र एवं उचित मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से हरसंभव सहायता दिलाने की पैरवी की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जनता की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी पीड़ित परिवार को संकट की इस घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!