थत्यूड

हरेला पर्व पर धनोल्टी ने दिया हरित उत्तराखंड का संदेश, 100 पौधों के रोपण से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

स्थानीय नागरिकों, होटल यूनियन, टैक्सी यूनियन, वन विभाग और ईको पार्क समिति ने मिलकर किया पौधरोपण, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का लिया संकल्प

थत्यूड़ /धनोल्टी। लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर शनिवार को धनोल्टी में पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देते हुए भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, होटल यूनियन, टैक्सी यूनियन, वन विभाग तथा ईको पार्क धनोल्टी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सचिव मनोज उनियाल ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हरित उत्तराखंड के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए सामूहिक जनभागीदारी का संदेश देता है।

इस अवसर पर वन विभाग की ओर से प्रमोद प्रसाद बंगवाल एवं सुशील प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!