उत्तराखंड ताज़ाधनोल्टीमसूरीवाहन दुर्घटना

मसूरी धनोल्टी मार्ग मसराना के पास कार और बाइक की भिड़ंत, कार और बाइक चालक घायल

मसूरी धनोल्टी मार्ग पर मसराना के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए तो वही कार टकराने के बाद सडक पर पलट गई। 

देखिए वीडियो

कार सवार एक व्यक्ति और बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को मसूरी उप जिला चिकित्साल लाया गया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है वही कार सवार को हल्की चोट आई है।

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि धनोल्टी से मसूरी वापस लौट रही कार एचआर 51- सीबी-3150 दूसरी ओर से आ रही बाइक यूके 07 डीटी-6572 से टकरा गई जिससे बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार टकराने के बाद सड़क पर पलट गई जिसमें सवार कार चालक मामूली रूप से घायल हुआ वहीं बाइक सवार मालचंद मेहर पुत्र रतन सिंह निवासी मराड़ भवान घायल हो गया जिसको 108 एंबुलेंस की मदद से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है वहीं घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी गई है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!