थत्यूड

थत्यूड़ में गठित हुई प्रेस क्लब धनोल्टी-जौनपुर की नई कार्यकारिणी

रमेश लेखवार बने अध्यक्ष, पत्रकार हितों और संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

रिपोर्ट –मुकेश रावत 

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ स्थित ब्लॉक सभागार में गुरुवार को प्रेस क्लब धनोल्टी-जौनपुर की नई कार्यकारिणी का गठन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों और सदस्यों की मौजूदगी के बीच सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष मोहन थपलियाल ने की।
नई कार्यकारिणी में रमेश लेखवार को अध्यक्ष, सुनील सजवान को उपाध्यक्ष, दिनेश रावत को सचिव, मुकेश रावत को कोषाध्यक्ष तथा शिवदयाल निराला को सहसचिव चुना गया। वहीं सदस्य पद पर शिवांश कुंवर, लोकेंद्र उनियाल, नीरज बेलवाल और राजीव डोभाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई टीम के गठन के बाद सभागार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित पत्रकारों और सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश लेखवार ने कहा कि प्रेस क्लब धनोल्टी-जौनपुर को और अधिक सक्रिय, संगठित और मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी सामूहिक रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी भावना के साथ पत्रकार हितों के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!