उत्तराखंड ताज़ा

गर्मी, भीड़ और जाम… फिर भी डटे रहे पुलिस जवान, SSP ने मौके पर पहुंचकर बढ़ाया मनोबल

चारधाम यात्रा और वीकेंड भीड़ के बीच मुनिकीरेती में ट्रैफिक दबाव चरम पर, ड्यूटी कर रहे जवानों को अधिकारियों ने बांटा रिफ्रेशमेंट और बढ़ाया हौसला

मुनिकीरेती क्षेत्र में चारधाम यात्रा और वीकेंड के चलते श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लगातार बढ़ते यातायात दबाव और भीषण गर्मी के बीच टिहरी पुलिस के जवान दिन-रात मोर्चा संभाले हुए हैं। ऐसे कठिन हालात में पुलिस अधिकारियों ने खुद मैदान में उतरकर जवानों का उत्साह बढ़ाया।

रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र भंडारी ने मुनिकीरेती क्षेत्र पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्वयं ट्रैफिक संचालन की कमान संभालते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया।

भीषण गर्मी में लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसएसपी श्वेता चौबे ने मौके पर तैनात जवानों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को संयम, सतर्कता और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सहायता करने के निर्देश दिए।

टिहरी पुलिस द्वारा मुनिकीरेती क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन और यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!