उत्तराखंड ताज़ा

156 करोड़ की पीएम आवास योजना अंतिम चरण में, बागवाला में बने 1872 फ्लैट जल्द होंगे लाभार्थियों के नाम

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्थलीय निरीक्षण, कहा- जल्द होगा लोकार्पण, पात्र परिवारों को सौंपी जाएंगी आवासों की चाबियां

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऊधम सिंह नगर के बागवाला में 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 1872 आवास अब जल्द ही पात्र लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे। रविवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आवास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही आवासों का लोकार्पण कर पात्र लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों से लाभार्थियों द्वारा जमा की गई अंशदान राशि और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक आवास के लिए तीन लाख रुपये केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से तथा तीन लाख रुपये लाभार्थी के अंशदान के रूप में निर्धारित हैं। वर्तमान में आवासों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और पौधारोपण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आवास परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण भी पूरा हो चुका है और उसकी सफल टेस्टिंग कर ली गई है, जिससे भविष्य में निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेंद्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!