टिहरी झील में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान के तृतीय कोर्स का शुभारंभ
देशभर से 26 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण, बेसिक से एडवांस स्तर तक होंगे कोर्स; 9 अक्टूबर को होगा समापन

टिहरी गढ़वाल। भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टिहरी झील में तृतीय कोर्स का शुभारंभ किया गया। देशभर से पहुंचे 26 प्रतिभागी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पांच छात्राएं और 21 छात्र शामिल हैं।
संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, बीएसएम, एमआईडी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा एवं सावधानियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोर्स का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 9 अक्टूबर 2026 को होगा।
कोर्स के मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगड़ हैं। उनके साथ प्रशिक्षक अरविंद रतूड़ी, खलील अहमद, शब्बीर अहमद और भट्ट सहित अन्य प्रशिक्षक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी इस प्रशिक्षण में उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।



