रिपोर्ट-मुकेश रावत
थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक निवासी निशांत लेखवार को युवा कांग्रेस प्रंदेश कार्यकारिणी समिति में सोशल मीडिया का सदस्य मनोनीत किया गया है। यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विजय रतूड़ी की ओर से जारी मनोनयन पत्र में लेखवार को पार्टी की रीति व नीति को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर पार्टी को और मजबूत करने की अपील की गई। मनोनयन पर लेखवार ने केंद्रीय और प्रदेश संगठन का आभार जताया है।
कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। उनके मनोनयन पर दिनेश रावत युवा कांग्रेस अध्यक्ष धनोल्टी विधानसभा अनिल बधानी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जौनपुर आदि कई कार्यकर्ताओं ने निशांत लेखवार को उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी समिती(सोशल मीडिया) का सदस्य मनोनीत होने पर खुशी जताई।