थत्यूड

थत्यूड़ के सरस्वती विद्या मंदिर में बाल दिवस बाल मेले के रूप में मनाया गया—बच्चों की उमंग, स्वाद और प्रतिभा का दिखा अनोखा संगम

विद्यालय में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस, भव्य बाल मेले ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण

रिपोर्ट-मुकेश रावत 

थत्यूड़। सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल थत्यूड़ में बाल दिवस इस वर्ष उत्साह, नवाचार और आनंद के विशेष माहौल में मनाया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

छात्रों ने तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

बाल मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा पकौड़ी, गुलगुले, गोलगप्पे, चाट-पकौड़ी सहित विभिन्न लज़ीज़ व्यंजन स्वयं तैयार किए गए। बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता से बने इन व्यंजनों की खुशबू पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बनी रही। विद्यालय प्रबंधन ने इसे बच्चों में आत्मनिर्भरता और कौशल विकास की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों का जोश देखने लायक

कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ और लेमन स्पून दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया।

कुर्सी दौड़ परिणाम:

  • प्रथम: खुशबू
  • द्वितीय: तानवी
  • तृतीय: सिमरन

लेमन स्पून दौड़ परिणाम:

  • प्रथम: अंकित
  • द्वितीय: आर्यन
  • तृतीय: कार्तिक गौड़

विद्यालय प्रबंधन ने दी प्रशंसा, नई परंपरा की शुरुआत

विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक सुरेंद्र रावत और अध्यक्ष खेमराज भट्ट ने बाल मेले को एक नई और प्रेरणादायक शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ ही उन्हें सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाल दिवस को इस रूप में मनाना विद्यालय की एक प्रेरक परंपरा बनेगा।

प्रधानाचार्य मंदेव सिंह रावत ने भी बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखकर उनकी मेहनत की सराहना की।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष दिनेश रावत, प्रेस क्लब महासचिव धनोल्टी मुकेश रावत, आचार्य सुनील महर, मनोज कुशलवाण, बिपिन रावत, अमित गौड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!