थत्यूड

ब्लॉक प्रमुख सीता ने किया रामकथा का उदघाटन …

स्वर्ग मे देवता स्वर्ग का सुख तो भोग सकते हैं लेकिन भक्ति का आनंद स्वर्ग मे नही भोग सकते है। भक्ति का आनंद तो केवल धराधाम पर ही मिल सकता है। : चमोली

थत्यूड़। क्षेत्र मे सुख शांन्ति समृद्धि की कामना के उद्देश्य से नव वर्ष के शुभ आगमन पर नव वर्ष महोत्सव 2020 का उद्घाटन ग्राम पंचायत साबली मे साल के पहले दिन गढ़वाली रामकथा का भव्य कलश यात्रा के साथ ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने रामकथा का रिबन काटकर उद्घाटन किया । इस अवशर पर भारी संख्या मे क्षेत्रीय जनता ने कलश यात्रा मे भाग लिया । कथा वक्ता  देवेन्द्र प्रसाद चमोली ने कहा कि स्वर्ग मे देवता स्वर्ग का सुख तो भोग सकते हैं लेकिन भक्ति का आनंद स्वर्ग मे नही भोग सकते है । भक्ति का आनंद तो केवल धराधाम पर ही मिल सकता है । रामकथा हमे जीना सिखाती है।  रामकथा जीवन का दर्शन कराने वाला दर्पण है । ब्लाक प्रमुख सीता रावत ने कहा यह इस क्षेत्र की सुख शांन्ति समृद्धि के लिये शुभ संकेत व सुखद समाचार है जो साल के प्रथम सप्ताह इस क्षेत्र मे मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम की कथा का आयोजन हुआ है हम सबको श्री राम के बताये मार्ग पर चलकर जीवन को धन्य करना चाहिये । गढ़वाली मे चौपाईयां सुनकर लोग परम आनंदित हुये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!