उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

जौनपुर ब्लॉक में चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद लोगों ने ढोल दमाऊं के साथ जमकर मनाया जश्न

थत्यूड़। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है वही धनोल्टी तहसील के अंतर्गत जौनपुर ब्लॉक के रौतु की बेली में जश्न मनाया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एवं ग्रामीण द्वारा ढोल दमाऊं के साथ विजय रैली निकाली गई और जमकर जश्न मनाकर मिष्ठान वितरण किया। 

इस मौके पर जौनपुर ब्लाक के प्रसिद्ध पनीर गांव रौतु की बेली के ग्रामीणों ने भी भारत माता की जय के जमकर नारे लगाए गए। भाजपा जौनपुर मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पवार ने कहा कि आज भारत ने पूरे विश्व में अपना डंका बजा दिया है। 

चंद्रयान-3 की कामयाबी पूरे देश के लोग उत्साहित है सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के असफलता के बाद नरेंद्र मोदी द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों का उत्साह वरदान करते हुए उनको दोबारा से चंद्रयान-3 की तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद लगातार इसरो के वैज्ञानिक दिन-रात एक करके चंद्रयान-3 को तैयार किया और आज सफल लैंडिंग के पूरी दुनिया में भारत ने अपना अलग से मुकाम हासिल किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!