उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

किसान मोर्चा के द्वारा वन विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम गवाणा में किया गया वृहद वृक्षारोपण

IMG 20230702 WA0009


👉बाँज, बुराँश आदि विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पौधों का किया रोपण। 

थत्यूड़। रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा रोटी तहसील के जौनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गवणा में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें बाँज, बुराँश आदि विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर पेड़ों के महत्व वह समझाया गया एवं ग्राम वासियों को पेड़ों के रखरखाव व जंगल के महत्व को समझाया गया किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निहाल सिंह रावत द्वारा ग्राम वासियों को रोपित पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई व ग्राम वासियों में द्वारा इन रोपित पौधों के रखरखाव का आश्वासन दिया गया। 
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निहाल सिंह रावत द्वारा ग्राम वासियों को पर्यावरण व उनकी किस प्रकार से सुरक्षा की जानकारी दी गई। 
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी रावत जिला पंचायत सदस्य अभिलाष कुमार किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बचन सिंह रावत पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजयपाल पूर्व प्रधान रविंद्र रावत श्याम सिंह असवाल दयाल सिंह रावत मनवीर रावत मनोज सिंह विकास सिंह एवं वन विभाग के कर्मचारियों सहित कई ग्रामवासी वृक्षारोपण में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!