उत्तराखंड

16 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, DATSUN GO कार जब्त

लंबगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शराब तस्कर

टिहरी। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबगांव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक DATSUN GO कार से 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब परिवहन के आरोप में वाहन चालक को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लंबगांव थाना पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग शुरू की थी।

03 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक DATSUN GO कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से कुल 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक नीरज पुत्र ओमपाल, निवासी कोटी कॉलोनी, नई टिहरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार बरामद शराब के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना लंबगांव में मुकदमा अपराध संख्या 20/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई DATSUN GO कार को भी कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगजीत सिंह, अपर उपनिरीक्षक आनंद सिंह और हेड कांस्टेबल हर्षपाल सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!