उत्तराखंड ताज़ा

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, नव मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर

मसूरी विधानसभा के तीन मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, फार्म-6 के जरिए नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान

देहरादून, 11 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने श्रीदेव सुमन नगर मंडल, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल और मसूरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में विशेष रूप से फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने तथा बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, शक्तिकेंद्रों को सक्रिय बनाने और अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही सफलता की नींव: गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी मजबूत संगठन की असली ताकत उसका बूथ स्तर का ढांचा होता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नव मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए गंभीरता से प्रयास करें और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने से संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, समीर डोभाल, श्याम सुंदर चौहान और बीएलए-1 आरएस परिहार सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, पार्षद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!