उत्तराखंडथत्यूड

शहीद दिवस के रूप में मनाया भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का बलिदान दिवस।

थत्यूड़। नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर ब्लॉक टिहरी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हटवाल गाँव में  शहीद दिवस के रूप में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस को शहीद दिवस के रूप में मानाया। भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया तथा उनके बलिदान के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सतेंद्र सरियाल ने बच्चों को भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के जीवन शैली उनके त्याग समर्पण के बारे में बताया कि उन्होंने छोटी सी ही उम्र में उनमें देशभक्ति के गुण थे। और उनका योगदान भारत को स्वतंत्रता दिलाने में इन तीनों क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। अग्रेजो के खिलाफ इकंलाब के नारे ने अग्रेजी शासन की जडे हिला दी थी। 

वही ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने बताया कि हमें जिनहोने स्वतंत्रता दिलाने में अपना समपूर्ण जीवन दे दिया ऐसे महापुरुष को हमे अपनी युवा पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है कि स्वतंत्रता ऐसी ही नहीं मिली न जाने कितने लोग भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की तरह फांसी के फंदे पर झूल गए। हमें ऐसे महापुरुषो के बारे में पढ़ने की आवश्यकता है और को भी इनके त्याग और बलिदान के बारे में बताने की आवश्यकता है। ऐसे महापुरुषो को शत शत नमन। कार्यक्रम में आगनबाडी से निर्मला हटवाल, कृष्ण नेगी,  प्रीति देवी, रेखा देवी रमा, दीप सिंह हटवाल, राजपाल, नवीन, बिजेन्द्र, सतेन्द्र चंखी देवी आदि रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!