थत्यूड

थत्यूड़- महिलाओं के विकास हेतु विभागीय योजनाओं के बारे में बताएं : पंत

एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना चंबा द्वारा तीन महिलाओं को उद्यमी व पांच महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के रूप में पुरस्कार दिए गए। 
थत्यूड़। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना चंबा द्वारा          सहकारिताओ व सीबीईडी संस्था के सहयोग से जौनपुर विकासखंड में परियोजना महिला किसानों के साथ महिला दिवस मनाया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचगांव सहकारिता की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान ग्राम प्रधान रामप्यारी देवी द्वारा की गई जिसमें उनके द्वारा महिला उत्थान पर अपने विचार रखे व महिलाओं को जागरुक होने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर परियोजना के प्रभागीय प्रयोजना प्रबंधक डॉक्टर हीरा बल्लभ पंत द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर देने को कहा आजीविका परियोजना से कैसे महिलाएं स्वावलंबी बने इसके उदाहरण प्रस्तुत किए तथा महिलाओं के विकास हेतु विभागीय योजनाओं के बारे में बताएं। 
इस अवसर पर सीबीईडी के तकनीकी संस्था समन्वयक नीरज बलूनी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़कर अपनी पहचान बनाने पर जोर देने को कहा कार्यक्रम में जिला सहायक प्रबंधक रज्जु उपाध्याय व सहायक प्रबंधक सरिता जोशी ने अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही तीन महिलाओं को उद्यमी व पांच महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के रूप में पुरस्कार दिए गए, जिसमे कि पंचगांव सहकारिता से रामप्यारी देवी सकलाना से सुनीता देवी बबीता देवी देवभूमि सहकारिता से चंद्रमा देवी सुरकण्डा सहकारिता से सुनीता देवी हुआ दशजुला सहकारिता से सरिता देवी थी।  कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं द्वारा रैली निकालकर महिला जागरूकता व महिला उत्थान का संदेश दिया इस अवसर पर जौनपुर विकासखंड के पांच सहकारिता के स्टाफ व तकनीकी संस्था के स्टाफ के साथ साथ साठ महिला काश्तकार उपस्थित थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!