उत्तराखंड

मसूरी में स्टेयरिंग लॉक होने से खाई में गिरी कार, चालक घायल

कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को खाई से निकाला

रिपोर्टर—सुनील सोनकर | 26 सितंबर 2026

मसूरी। कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास शुक्रवार देर रात एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गौरव (25), पुत्र बबलू, निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश घायल हो गया। राहत की बात रही कि हादसे के समय कार में वह अकेला था और उसकी जान बच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार गौरव के पैर में चोट आई है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के अनुसार कार संख्या यूपी-16 सीक्यू-4264 जीरो प्वाइंट से नीचे की ओर जा रही थी। चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!