टिहरी लेक फेस्टिवल में एडवेंचर का धमाका, 9 ट्रैकिंग रूट्स पर होगा रोमांच
दिन में हिमालय की वादियां, रात में ‘एस्ट्रो नाइट’ का अनोखा अनुभव

टिहरी। 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल में इस बार एडवेंचर प्रेमियों के लिए खास आकर्षण जोड़ा गया है। जिले के 9 अलग-अलग स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान चलाए जाएंगे, जहां प्रतिभागी हिमालय की खूबसूरत वादियों, जंगलों और बुग्यालों के बीच ट्रैकिंग का अनुभव ले सकेंगे।
टिहरी झील के कारण जिला पहले ही वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र बन चुका है, लेकिन अब प्रशासन ट्रैकिंग रूट्स के जरिए पर्यटन को नई पहचान देने की तैयारी में है। ये सभी ट्रैक ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे पर्यटक स्थानीय संस्कृति और जनजीवन को करीब से जान सकेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल साहसिक गतिविधियां बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। सभी ट्रैकिंग रूट्स पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशिक्षित गाइड प्रतिभागियों के साथ रहेंगे।
रात में सजेगा ‘एस्ट्रो नाइट’ का आसमान
फेस्टिवल के दौरान ‘एस्ट्रो नाइट’ का भी आयोजन होगा। साफ आसमान के नीचे तारों और तारामंडल का अवलोकन कराया जाएगा। दिन में ट्रैकिंग और रात में तारों का दीदार—यह संयोजन प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।
यहां होंगे ट्रैकिंग अभियान
07 मार्च
• थंगधार कोटिया से अगान – 5 किमी
• मंदार से पीडी पर्वत – 7 किमी
• आगराखाल से कसमोली बर्ल्ड ट्रेल – 8 किमी
• देवलसारी से नागटिब्बा – 8 किमी
08 मार्च
• टिहरी झील से कोत्था पिकनिक स्पॉट – 4 किमी
• गजा से घंटाकर्ण मंदिर – 4 किमी
• गजा से डांडाचली – 10 किमी
• थात से खैट पर्वत – 7 किमी
• हुलाना खाल से बरसाताल ट्रैक – 4 किमी



