उत्तराखंड ताज़ा

18 फरवरी को होगी जौनपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक

जनसमस्याओं के निस्तारण और विकास कार्यों की होगी समीक्षा

रिपोर्ट–मुकेश रावत

थत्यूड़। विकासखंड जौनपुर की क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 18 फरवरी (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे विकासखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार में किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी विकास प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!