थत्यूड

थत्यूड़ में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण अभियान के तहत रैली, स्कूली छात्राओं ने दिया जनजागरण का संदेश

स्वास्थ्य विभाग की पहल पर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट –मुकेश रावत 

थत्यूड़। विकासखंड जौनपुर के ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ एजुकेटर फूल दास ने छात्रों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमडीटी (MDT) नामक दवा से कुष्ठ रोग का पूर्ण उपचार संभव है और सरकार इसके लिए निरंतर जन जागरूकता अभियान चला रही है।

रैली के बाद विद्यालय परिसर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक मनोज कुशलवाण, बिपिन रावत, अमित गौड़ सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!