राशिफल

राशिफल 16 July: देखिये अपना आज का राशिफल

zodiac sign 1457267561
1. मेष- आज धन का व्यय हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी।विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है।
2. वृष-  राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है।हेल्थ से कष्ट संभव है।तिल का दान करें।
3. मिथुन- किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण  होगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। लाल रंग शुभ है।                                             
4. कर्क- आज छात्रों का दिन बेहतर रहेगा।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है।
5. सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। सफेद रंग शुभ है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।
6. कन्या- आज धन का व्यय हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें
7. तुला- रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। शुगर के पेशेन्ट सावधानी बरतें। नीला रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में अन्न  का वितरण करें।                                                     

8. वृश्चिक – छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का व्यय हो सकता है।बीपी के रोगी सावधानी बरतें। नीला रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु- धन का व्यय होगा। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी।श्री हनुमान जी की उपासना करें।
10. मकर- आज भावुकता से बचने का समय है।आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
11. कुंभ –धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। सफेद आज का आपका शुभ रंग है। 

12. मीन – आज छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का व्यय होगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनामका पाठ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!