थत्यूड
गजेंद्र बिष्ट – प्रभावशाली कार्य शैली के चलते तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए।
थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थत्यूड़ के विद्यालय प्रांगण में शिक्षक अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गजेंद्र बिष्ठ को अध्यक्ष, लोकेंद्र नौटियाल उपाध्यक्ष और बलवीर पवार सज्जन सिंह चौहान को सदस्य चुना गया इसके साथ ही एसएमसी अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत उपाध्यक्ष भरत सिंह रावत सदस्य नगेंद्र रावत विनीता राणा बलवीर पवार को भी चुना गया इस मौके पर गजेंद्र बिष्ट ने अभिभावकों सहित प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास से उन्हें तीसरी बार अध्यक्ष चुना है वह उस गरिमा को बनाये रखते हुए विद्यालय व छात्र हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय की जो भी समस्या हैं उसके लिए संघर्ष किया जायेगा ताकि उसका समाधान हो सके। गजेंद्र बिष्ट के द्वारा वर्ष 2017 18 में दो कमरों की रिपेयरिंग एवं दो नए कमरे विधायक निधि द्वारा बनाये थे जिसकी लागत चार लाख रुपये एवं रसोई घर जिसकी लागत एक लाख पैंतीस हजार थीं उन्होंने अपने निजी मद से पैतीस हजार रुपये में दो कमरों की मरम्मत भी कराई थी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उषा अंथवाल उषा मेहरा कुशम पंवार कृष्णा देवी विनीता फोनिया आदि लोग उपस्थित थे।




