Blog

व्यास घाटी के लिए आज से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, आपदा में फंसे लोगों से नहीं लिया जाएगा किराया

धारचूला I मानसून काल में माइग्रेशन पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित गांवों में गए लोगों की समस्याओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने धारचूला की व्यास घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी दे दी है।
धारचूला से बूंदी और गुंजी तक 3100 रुपये किराया लिया जाएगा। आपदा में फंसे लोगों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। हेली सेवा अगले एक माह तक संचालित रहेगी। मानसून काल में धारचूला के सैकड़ों परिवार व्यास, दारमा और चौदास घाटियों में स्थित मूल गांवों के लिए माइग्रेशन करते हैं। इस दौरान अतिवृष्टि से भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने, बीमार लोगों के उपचार की कोई सुविधा नहीं होने से तमाम परेशानियों से दो चार होना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए बूंदी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह बुदियाल के नेतृत्व में पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मिले शिष्टमंडल ने हेलीकॉप्टर सेवा की मांग की थी। सीमांत के लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार ने हेली सेवा की अनुमति दे दी है। 

बृहस्पतिवार को हेलीकाप्टर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। शुक्रवार से तहसील प्रशासन की देखरेख में हेली सेवा शुरू की जाएगी। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल एक माह तक संचालित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!