उत्तराखंड

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

प्रवास प्रभारी खेमराज भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, हर बूथ तक संगठन की पहुंच बढ़ाने का आह्वान

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। जौनपुर क्षेत्र के थत्यूड़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल की ओर से प्रवास कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला संगठन के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमराज सिंह चौहान ने की। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवास प्रभारी खेमराज भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि खेमराज भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ तक पहुंचें और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास करें।

बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और प्रवास कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री अकबीर सिंह पंवार, बिनीता रावत, सुनील चमोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य जय प्रकाश नौटियाल, रमेश बिष्ट, गजेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप भंडारी और प्रमोद बेलवाल सहित भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!