48 घंटे में दिल्ली से सकुशल मिला गुमशुदा नाबालिग, टिहरी पुलिस की संवेदनशील पुलिसिंग बनी मिसाल
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में कैम्पटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्यों और समन्वय से सराय काले खां बस अड्डे से बरामद हुआ 16 वर्षीय किशोर

टिहरी। संवेदनशील और जनहितकारी पुलिसिंग का एक और उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए टिहरी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गुमशुदा 16 वर्षीय किशोर को दिल्ली से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में कैम्पटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न जनपदों से समन्वय स्थापित कर इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाया।
जानकारी के अनुसार, 30 जून को कोतवाली कैम्पटी में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र 29 जून को परोगी से अपने गांव चिलामू लौटते समय बन्दरकोट से बस पकड़ने के दौरान अचानक लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित करते हुए तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर गहन छानबीन, स्थानीय लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद 2 जुलाई को किशोर को दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोर को उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने टिहरी पुलिस और कैम्पटी पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली टीम:
अ0उ0नि0 दिनेश कुमार
हे0का0 अजय कुमार



