थत्यूड

बजरंग दल का जौनपुर प्रखंड में जोरदार विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

रिपोर्ट मुकेश रावत 

थत्युड़ (टिहरी गढ़वाल)। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत बजरंग दल का जौनपुर प्रखंड में जोरदार विस्तार किया जा रहा है। बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष गौतम उनियाल ने जानकारी दी कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई पदाधिकारियों का चयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल की गतिविधियों को गति देने और क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए जल्द ही नैनबाग और थत्युड़ में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही एक भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा।

बजरंग दल के जौनपुर प्रखंड पदाधिकारी अध्यक्ष गौतम उनियाल (बिरोड़) उपाध्यक्ष आशीष रांगड़ (क्यारी पालिगाड़) संयोजक जुबीन चौहान (द्वारकापूरी लालूर) सह संयोजक मुकेश गौड़ (बिरोड़) मंत्री सुबीन नौटियाल (नकोट) सह मंत्री लखन टम्टा (बसाण गांव) कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान (नैनबाग) गो रक्षा प्रमुख विशाल भाटिया (नैनबाग) सह गो रक्षा प्रमुख अमित नौटियाल (बिरोड़) मिलन प्रमुख सुमित नौटियाल (बिरोड़) सह मिलन प्रमुख रोहन चौहान (द्वारकापूरी) सत्संग प्रमुख सुमित थपलियाल (घियाकोटी) प्रचार प्रमुख जयप्रकाश शाह (बिरोड़) साप्ताहिक मिलन प्रमुख दिगपाल रावत (म्यानी) खबर प्रमुख रमेश कंडारी (घंसी) संरक्षक मुकेश कैंतुरा (ढकरोल) सह संरक्षक गोविंद शाह (एंदी) मुख्य संरक्षक सुंदर लाल कवि (खेराड) गो रक्षा उप प्रमुख संजू बजरंगी (बसाण गांव) प्रचार प्रमुख अंकित उनियाल (नकोट) है।

गौतम उनियाल ने कहा कि बजरंग दल जौनपुर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहाड़ की शांति को भंग करने की साजिश रच रहे हैं, उन अराजक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बजरंग दल का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना है और इसके लिए संगठन लगातार काम करेगा।

उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को रोकने के लिए बजरंग दल सख्त अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है और इसे रोकना बहुत जरूरी है। संगठन इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा और युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

बजरंग दल के अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही जौनपुर क्षेत्र में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामीणों और युवाओं से भाग लेने की अपील की गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए नैनबाग और थत्युड़ में विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संगठन के आगामी कार्यों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

गौतम उनियाल ने जिला अध्यक्ष यशपाल सजवाण और बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से संगठन लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने की अपील की और कहा कि बजरंग दल का उद्देश्य सिर्फ सामाजिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सभी बुराइयों को खत्म करने के लिए भी संगठन सशक्त भूमिका निभाएगा।

गौतम उनियाल ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे समाज के हित में आगे आएं और बजरंग दल के साथ मिलकर समाज में शांति, सौहार्द और एकजुटता का संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच सामंजस्य और भाईचारा स्थापित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!