उत्तराखंड

सुरकंडा देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर! 7 अक्टूबर तक बंद रहेगा रोपवे, जानिए वजह

थत्यूड़ / टिहरी। सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सुरकंडा देवी रोपवे का वार्षिक रूटीन चेकअप एवं निरीक्षण कार्य पूरा नहीं होने के कारण इसकी सेवा अब 7 अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगी। पहले रोपवे सेवा 30 सितंबर तक बंद रखे जाने की जानकारी दी गई थी।

 

सुरकंडा देवी रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इस संबंध में पर्यटन अधिकारी, नई टिहरी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। कंपनी के अनुसार रोपवे का वार्षिक रूटीन चेकअप और आवश्यक तकनीकी निरीक्षण निर्धारित अवधि में किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण कार्य पूरा होने तक रोपवे का संचालन बंद रखा जाएगा।

 

सुरकंडा देवी रोपवे के सुपरवाइजर नरेश बिजल्वाण ने बताया कि रोपवे का संचालन 21 सितंबर से बंद है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण कार्य 30 सितंबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन कार्य पूरा नहीं होने के कारण अब रोपवे सेवा को 7 अक्टूबर तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

 

कंपनी की ओर से संबंधित विभागों, प्रशासन और मीडिया को भी रोपवे सेवा बंद रहने की जानकारी दी गई है। वार्षिक निरीक्षण एवं आवश्यक तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही रोपवे सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!