प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य का लुत्फ उठाना है तो चले आएं धनोल्टी।
लंबी जंगली ढलानें,
ठंडी व शीतल हवाएँ, मनमोहक मौसम, बर्फ़ से ढंके पहाड़ ये नजारा होता है उत्तराखण्ड के मनमोहक हिल स्टेशनों में
शुमार धनौल्टी का। ये मसूरी से 31 किमी और चंबा से 30
किमी दूर समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। धनौल्टी पहाड़ों में
पाये जाने वाले
वृक्ष जैसे बांज, देवदार, बुरांश, मौरू, नेर थुनेर, भमोर,
आदि के ऊंचे-ऊंचे वृक्षों
के लिए भी काफी मशहूर है। धनौल्टी काफ़ी शान्तिपूर्ण स्थल के रूप में भी जानी जाती
है जिस कारण यहाँ पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है।
पलभर में बदल जाता है मौसम धनौल्टी एक मनमोहक और शांति से भरी जगह है। यहां
मौसम बदलने में एक मिनट से ज्यादा नहीं लगता। कभी धूप तो कभी धुंध हो जाती है। और
बारिश की बात करें तो कभी भी आपको बारिश की बूंदें भिगा सकती हैं। यह जगह किसी
जन्नत से कम नहीं है। यहां की प्रकृति आपका मन जीत लेगी।
इसके अलावा यहां कीप्राकृतिक और सौन्दर्य से भरी चीजें वापस नहीं जाने देंगी। यहां से आप बर्फ से ढंके पहाड़ों के नजा़रे देख
सकते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यहां के ऊंचे पहाड़ों पर बने होटल या
गेस्ट हाउस में ठहरें। यकीन मानिए यहां आकर आप अपनी सारी थकान और गर्मी को भूल
जाएंगे। इसके अलावा आप ट्विन-टूर भी कर सकते हैं इसको स्काई वॉक-जिप लाइन भी कहा
जाता है, यह यहां सबसे रोमांचक
ऐक्टिविटीज में से एक है। स्काई वॉक जो एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस है। इसमें आप जमीन
से 120 फीट की ऊंचाई पर बंधी 360
फीट लंबी तार पर बिना किसी सहारे के चलते हैं।
यह आपने आप में एक थ्रिलिंग एक्सपीरियंस है
धनौल्टी में क्या है खास धनौल्टी में बने ईको पार्क की हरियाली आपका मन मोह
लेगी। यहां आपको तरह-तरह के औषधीय पौधे देखने को मिलेंगे। ऊंचे-नीचे लैंडस्केप के साथ
बीच-बीच में खेलने और बैठने की जगह आपको रिलैक्स करने के लिए अच्छा माहौल देगी।
यहां से आपको सनसैट और सन राइज के बेहतरीन नजारे देखने कोमिलते हैं।






