थत्यूड

ढाणा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, इंद्र सूर्य ट्रस्ट ने बांटे स्वरोजगार उपकरण

पेपर प्लेट मशीन, सिलाई मशीन और अचार-जूस निर्माण सामग्री वितरण से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

रिपोर्ट -मुकेश रावत

थत्यूड़(टिहरी)। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जौनपुर ब्लॉक के ढाणा गांव में एक सराहनीय पहल की गई। इंद्र सूर्य ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा (सेवानिवृत्त) ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न आजीविका सहायता उपकरण वितरित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमालाएं एवं शॉल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इंद्र सूर्य ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को पेपर प्लेट निर्माण मशीनें एवं आवश्यक कच्चा माल, सिलाई मशीनें तथा जूस और अचार निर्माण के लिए जरूरी उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध कराई गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इन संसाधनों से महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आय में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कार्यक्रम का आयोजन डीबीआर अंबेडकर जन जागृति समिति के अध्यक्ष शिव दास एवं ख्यार्शी वार्ड की जिला पंचायत सदस्य सविता देवी के नेतृत्व में किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए कर्नल अनिल थापा ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इंद्र सूर्य ट्रस्ट शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस अवसर पर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष मीनाक्षी थापा, समाजसेवी सोमवारी लाल नौटियाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जौनपुर राम प्रकाश चमोली, सज्जन चौहान, विनीता रावत, मनवीर माही, सरतमा देवी, राजबाला असवाल, रमन रावत, पीडी जौनपुरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं इंद्र सूर्य ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!