उत्तराखंडताज़ा ख़बर

स्व केदार सिंह पुरुषोत्तमाचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय पांडुकेश्वर द्वारा सुदूरवर्ती उर्गम घाटी के ल्यारी में चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

संवाददाता भगवान सिंह
जोशीमठ

स्व केदार सिंह पुरुषोत्तमाचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय पांडुकेश्वर द्वारा सुदूरवर्ती उर्गम घाटी के ल्यारी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ पर 180 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी। और उनको दवाईयां वितरित किया गया।जिसमें कई बिशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया।मौके पर ईसीजी सहित अन्य जांच की भी व्यवस्था की गयी थी।लोगों को इस सीजन में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही इसके बचाव के बारे में बताया गया।स्व केदार सिंह पुरुषोत्तमाचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय के संरक्षक डॉ सुदर्शन सिंह भण्डारी ने कहा कि पहाड़ी सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं ना के बराबर है।और जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती।इसी लिए समय समय पर हम सुदूरवर्ती गॉवो में इस तरह के स्वास्थ्य शिवर लगाते है।और लोगों को इस सीजन में होने वाली बीमारी और बचाव के बारे में बताया गया।और ईसीजी,,स्वस्थ्य जांच, दवाईयां बाटी गयी।
इस अवसर पर दन्त रोग विशेषज्ञ विनोद पुंडीर, डॉ राजीव गर्ग, डॉ कनक गर्ग, सहित कई डॉक्टर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!