उत्तराखंड

जौनपुर में शीतकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, 40 विद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

थत्यूड़ के खेल मैदान में तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में छात्र-छात्राएं ले रहे हिस्सा

थत्यूड़। जौनपुर विकासखंड की तीन दिवसीय शीतकालीन एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के खेल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सविता देवी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

व्यायाम शिक्षक दिनेश गुसाईं ने बताया कि प्रतियोगिता में विकासखंड के करीब 40 इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लंबी कूद अंडर-17 बालक वर्ग में आदित्य पंवार ने प्रथम, कृष्णा पुंडीर ने द्वितीय और अनीश रांगड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक बालिका वर्ग में दिव्या रांगड़ प्रथम, आरुषी नक्चवाल द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं लंबी कूद बालक वर्ग में सुरेंद्र सिंह ने प्रथम, महिपाल सिंह ने द्वितीय और रविंद्र भंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में श्रीराम सिंह प्रथम, जगमोहन सिंह द्वितीय और राजेश सिंह तृतीय रहे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक संजय चौहान, देवेंद्र रावत, नितिन यादव, कमल पुंडीर, सुमिता रावत और अनीता मियां सहित अन्य शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!