उत्तराखंड

मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन योजना में सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों की पांच बहिनों का चयन

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा एक वर्ष तक प्रतिमाह 1500 रुपये प्रोत्साहन; प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं, विद्यालय की उपलब्धियों पर जताया गर्व

थत्यूड़/सकलाना। मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन योजना 2026-27 में सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों, सकलाना की विभिन्न आयु वर्गों की पांच छात्राओं का चयन हुआ है। योजना के तहत चयनित प्रतिभावान बच्चों को राज्य सरकार की ओर से एक वर्ष तक प्रतिमाह 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे वे अपने खेल कौशल को निखार सकें।

योजना में चयनित छात्राओं में अनुष्का राज पुत्री गणेश राज, संध्या पुत्री खुशीराम नौटियाल, इंदु पुत्री विक्रम सिंह, तनवी नकोटी पुत्री सुरेंद्र सिंह तथा जीवा पंवार पुत्री सुरेंद्र सिंह पंवार शामिल हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य चिरंजीव डबराल ने सभी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने इस वर्ष कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। नवोदय प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों का चयन होने के साथ ही अंडर-14 बालिका कबड्डी टीम ने क्षेत्र में प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ेंगे। विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराया जाए।

पिछले साल चार, इस बार पांच बच्चों ने हासिल की सफलता

विद्यालय के खेल प्रभारी दिनेश उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन योजना में चयन बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। पिछले वर्ष इस योजना में विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर पांच हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में विद्यालय के और अधिक विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने और समय-समय पर खेल संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में जीआईसी पुजारगांव की व्यायाम शिक्षिका के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

पांच छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। लाखीराम बहुगुणा, धन सिंह नकोटी, मनोज उनियाल, विनोद कुमार, श्रुति, काजल, रजनी, आंचल, अंजली, सरिता सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!