थत्यूड

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में जौनपुर की हिमांशी को मिलेगा सम्मान

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में हासिल की सफलता, 18 सितंबर को मुख्यमंत्री से करेंगी सीधा संवाद

रिपोर्ट–मुकेश रावत

थत्यूड़। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जौनपुर विकासखंड की छात्रा हिमांशी ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद टिहरी गढ़वाल से चयनित सात विद्यार्थियों में स्थान बनाया है। हिमांशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ में कक्षा 11 की छात्रा हैं।

हिमांशी का चयन ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड, एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ है। वह विधानसभा धनोल्टी के जौनपुर क्षेत्र से इस कार्यक्रम के लिए चयनित एकमात्र विद्यार्थी हैं।

18 सितंबर 2026 को देहरादून स्थित मुख्य सेवक आवास में मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान हिमांशी को मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।

छात्रा के चयन पर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह कार्की एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ की प्रधानाचार्या अनामिका ने हिमांशी के पिता अशर्फी ठाकुर सहित छात्रा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 18 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। विद्यालय की अन्य छात्राएं वर्चुअल कक्षा के माध्यम से कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगी। कार्यक्रम का प्रसारण YouTube पर भी उपलब्ध रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!