थत्यूड

थत्यूड़ युवा महोत्सव मे छात्रो व महिला युवक मंगल दलो ने किया प्रतिभाग

AVvXsEgdpMBDnOShqsoVCm4WECSuSMXkTFeBQsseMunuWRt79MQFvaH wa4M3QpLYeFg7W2VPKGGqserzf jTrMivGrWDIzK4RuyAwtmzrJFavEg2S7841at6dvGeKOrh1ambAYzBP61EbuCzLaMg0hgXVzgQP WPN

रिपोर्ट–मुकेश रावत 

थत्यूड़। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग टिहरी  द्वारा विकास खण्ड मुख्यालय थत्युड जौनपुर मे आयोजित युवा महोत्सव मे स्कूली छात्रो व गांव से आए युवक व महिला मंगल दल की टीमो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। युवा महोत्सव मे मुख्य अतिथी सीता रावत ने कहा की युवाओ को लोक संस्कृति से जोडे रखने के लिए ब्लाक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है जौनपुर विकास खण्ड से भी युवा जिला व प्रदेश स्तर पर युवा महोत्सव मे प्रतिभाग करते है। 

👇यह भी पड़े :

विकास खण्ड मुख्यालय थत्युड मे आयोजित युवा महोत्सव मे एंकाकी, लोक गीत व लोक नृत्य की प्रतियोगिता सम्पन हुई। 

AVvXsEhnaeQUt7QJXCTrfrbcpKa80g47DjEg2q0Cztehfs8FUjyYJbMax1q oonFkczKBjZbW6eTLMgbciOAjUPtwT7cpD9 0P5UXUvyKT9hXunCD0ujLfhjSxFJV1zL0DgLl3TOvj3YzkM5w3KQBtnMQoAUSnDtoXlyuGtkUlXU vfH5EAKfY13cyzWCCWXHA=s320

युवा महोत्सव मे आयोजित युवा महोत्सव मे लोक नृत्य मे प्रथम राजकीय बालिका इन्टर कालेज थत्युड  द्वितीय   रा० इन्टर कालेज थत्युड  व तृतीय स्थान सरस्वती विद्या मन्दिर थत्युड  ने प्राप्त किया लोक गीत मे प्रथम स्थान राजकीय बालिका इन्टर कालेज  थत्युड द्वितीय  महिला मंगल दल क्यारी  व तृतीय स्थान  सरस्वती विद्या मन्दिर थत्युड ने प्राप्त किया एंकाकी मे प्रथम स्थान  राजकीय इन्टर कालेज थत्युड व  सरस्वती विद्या मन्दिर थत्युड द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

युवा महोत्सव मे एम एल पठोई, लोक गायक संजय चंखवाण व मुनिम प्रधान निर्णायक की भुमिका मे थे। 

कार्यक्रम मे खण्ड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार , महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना रावत, अम्बिका सजवाण, कु० प्रीति नौटियाल, आरती नौटियाल, सुनिता सजवाण, पवन कुमार , प्रवीण, सुनील महल, बी एल शाह, पुष्पा पठोई ,सन्दीप राणा, मुकेश रावत आदी लोग मौजुद थे संचालन सुनील सजवाण ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!