थत्यूड

जौनपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को मिला विकास का मंत्र, रोजगार सृजन पर विशेष प्रशिक्षण

"विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण" के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर जोर

थत्यूड़। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विकासखंड जौनपुर में “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण” के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और पंचायत विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रधानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांच न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधानों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान योजनाओं के सफल संचालन, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए साधन विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत एवं एबीडीओ देवी प्रसाद चमोली उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!