मसूरी वन प्रभाग की पहल: धनोल्टी में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
105 ग्रामीणों की हुई जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श व निशुल्क दवाएं

रिपोर्ट –मुकेश रावत
थत्यूड़ (टिहरी )। मसूरी वन प्रभाग की ओर से जौनपुर रेंज अंतर्गत लखवाड़ कैट परियोजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्राम धनोल्टी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत धनोल्टी की प्रधान लक्ष्मी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड के चिकित्सकों ने ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया। स्त्री रोग, त्वचा रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बीपी), माइग्रेन, नेत्र रोग, पुराना जुकाम तथा पेट संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार किया गया। कुल 105 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. द्विवीता, वन क्षेत्राधिकारी लतिका उनियाल, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, अमित पवार, राहुल, नर्सिंग अधिकारी सविता व अंजली, अनुभाग अधिकारी धनोल्टी प्रमोद बंगवाल, वन बीट अधिकारी सुशील गौड़, ईको पार्क सचिव मनोज उनियाल,फूल दास, कुलदीप नेगी, चमन, धीरज उनियाल, सुरेश बेलवाल, लाखीराम चमोली, सोनू गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



