तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार वितरित, मुख्यमंत्री बोले– विकास की सबसे बड़ी भागीदार महिलाएं
13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मानित

देहरादून, 4 सितंबर। राजधानी के आईआरडीटी सभागार में गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किए।
13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मानित
कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री धामी बोले – महिलाओं को मिला 30% आरक्षण और समान अधिकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा –
“प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करके महिलाओं को बराबरी का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। आने वाले समय में राज्य के विकास में महिलाओं की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।”
रेखा आर्या ने याद दिलाई वीरांगना तीलू रौतेली की गाथा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि –
“1661 के दौर में वीरांगना तीलू रौतेली ने जिस साहस और नेतृत्व का परिचय दिया, वह आज भी अद्वितीय और प्रेरणादायक है।”
उन्होंने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 11 हजार से तीन बार बढ़ाते हुए अब 51 हजार रुपये कर दिया गया है।
महिला योजनाओं पर भी किया फोकस
रेखा आर्या ने कहा कि –
- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया गया है।
- महिला सारथी योजना और एकल महिला स्वरोजगार योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सशक्त होगी।
- मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में बालिका खिलाड़ियों को बराबर अवसर देने की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।