उत्तराखंड ताज़ा

महाविद्यालय नैनबाग मैं कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न,एल्बेंडाजोल नामक औषधि का किया वितरण

थत्यूड़ | शुक्रवार को  राजकीय
महाविद्यालय नैनबाग मैं कृमि उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
| यह कार्यक्रम परिवार
एवं स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कृमि उन्मूलन कार्यक्रम
के तहत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग व राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में छात्र छात्राओं को परजीवी को समाप्त करने हेतु एल्बेंडाजोल नामक औषधि का वितरण किया | 

इस अवसर
पर महाविद्यालय  के प्रभारी प्राचार्य डॉ ब्रीश कुमार ने  कार्यक्रम का
शुभारंभ किया
| इसके पश्चात डॉक्टर
विनीत रुहेला ने कृमि किस प्रकार से
1 से 19 वर्ष के बच्चों में प्रवेश करता है इस बारे में
जानकारी दी
| क्या
इसके लक्षण होते हैं
? कैसे इसकी रोकथाम की जाती है? इस बारे में चर्चा
की
| इस
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से हरि भजन सिंह ने भी छात्र छात्राओं को किस प्रकार से  इस परजीवी से छुटकारा मिले इस संबंध में जानकारी  दी 
| 

अवसर पर
महाविद्यालय की राजनीतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मधुबाला जुवांठा ने भी
छात्र छात्राओं को संबोधित किया 
| इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना
 कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने  किया
| डॉक्टर चंद्रा ने जानकारी दी कि किस प्रकार से यह है परजीवी बच्चों की आंतों को प्रभावित करते
हुए विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है
| यह किस प्रकार से हमारे शरीर में प्रवेश
करता है
|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!