उत्तराखंड ताज़ा

मसूरी एमपीजी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में लोक गायक मनोज सागर के गीतों में जमकर थिरके छात्र

मसूरी एमपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया वहीं लोक गायक मनोज सागर ने अपने गीतों से छात्र-छात्राओं को नाचने में मजबूर कर दिया। मसूरी एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ सुनील पवार द्वारा स्कूल की विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कई मांगे रखी गई जिसमें महाविद्यालय में शिक्षकों के लंबे समय से रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाय, महाविद्यालय में खेलकूद संबंधी गतिविधियों को संचालित करने के लिए खेल मैदान की व्यवस्था की जाय व इंडोर ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाये, महाविद्यालय में एमकाम की कक्षाओं को स्थाई सम्बद्धता प्रदान की जाय, महाविद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाय तथा हेजलडेल एवं सरदार विला स्थित भूमि पर तारबाड लगवाई जाय, महाविद्यालय में रोजगार परक विषय पर्यटन, होटल प्रबंधन, पत्रकारिता तथा बीएड के संचालन का प्रबंध किया जाये। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के माध्यम से ज्ञापन को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भेजा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं को जल्द समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कॉलेज के के जीर्णोद्धार के साथ अन्य कामों के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा ₹80 लाख स्वीकृत कराए गए थे वहीं समय-समय पर कॉलेज को बेहतर बनाए जाने को लेकर वह काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भी जल्द प्रयास किए जाएंगे ।मसूरी पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि उनकी समय पर कॉलेज को की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया है परंतु वर्तमान बोर्ड द्वारा कॉलेज के विकास के लिए कोई खास कार्य नहीं किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि मसूरी के साथ आसपास के क्षेत्र के सैकडो छात्र कॉलेज में पढ़ते हैं ऐसे में कॉलेज को बेहतर बनाए जाने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में काम किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!