उत्तराखंड ताज़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैम्पटी में 30वां अगलाड़घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में की शिरकत

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं : धामी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कैम्पटी पहुंचकर 30वां अगलाड़घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा कैम्पटी में लगने वाले इस मेले को इस वर्ष 02 लाख रुपए का अनुदान देने तथा कैम्पटी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए केम्पटी को नगर पंचायत बनाये जाने की घोषणा की गई।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भटोली-मंदर्सूं मोटर मार्ग कि.मी. 09 घंडियाल से सरतली तक 05 कि.मी. अवशेष मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु निकट भविष्य में डीपीआर बनवाने का काम किया जायेगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सिया कैम्पटी, ग्राम पंचायत बंग्लांे की काण्डी, कैम्पटी फॉल में सिविल भूमि पर बने व्यवसायिक दुकानों एवं आवासीय भवनों के नियमितिकरण प्रक्रिया को आगे बढाये जाने की भी बात कही गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेलों की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उत्तराखण्ड में गौचर एवं जौलजीवी मेला अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मेले हैं। कैम्पटी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बागवानी एवं जल विद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में भी राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित चिंतन शिविर में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मंथन चल रहा है। अधिकारियों को इसके लिए सुनियोजित योजना बनाने के लिए कहा गया है। अन्य राज्यों में जो अच्छे कार्य हो रहे हैं, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से ऐसे कुछ कार्यों को राज्य में बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में अपनाया जाय।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इस बार चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!