उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
ऑनलाइन पढ़ाई के साथ कोरोना पर कर रहे जागरूक।
थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र के सकलाना में शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव के जीव विज्ञान प्रवक्ता कमलेश सकलानी लॉग डॉन में विद्यालय बंद होने पर कक्षा 11व12 के जीव विज्ञान के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई का कार्य करवा रहे हैं इसमें परिषदीय परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं क्योंकि अभी उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 12 की जीव विज्ञान की परीक्षा नहीं हुई है इसके साथ ही उनके द्वारा छात्रों को लगातार कोरोना के बीमारी के संबंध में जागरूक किया जा रहा है छात्रों के द्वारा भी जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है और गांव में कोरोना बीमारी की जागरूकता का अभियान चला रहे हैं इसी क्रम में छात्रों के द्वारा घर में बैठकर पोस्टर चार्ट के माध्यम से कोरोना बीमारी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।




