ताज़ा ख़बर

भवान नगुण मोटर मार्ग पर भवान के पास थत्युड बाईपास पर सेंट्रो कार 100 मीटर गहरी खाई मे जा गिरी एक की मौके पर मौत

 

थत्यूड़ | भवान नगुण मोटर मार्ग पर एक सेन्ट्रो  कार संख्या UA07P8757 अनियन्त्रित होकर गहरी खाई मे भवान के पास थत्युड बाईपास पर जा गिरी जिसमे 4 बच्चो सहित कुल 7 लोग सवार थे ये सभी थत्युड से किठठ गांव मे विवाह समारोह मे सम्मलित होने जा रहे थे इस वाहन मे दो परिवार मेड तल्ला गांव के ही बैठे थे जिसमे 2 महिलाये व 4 बच्चे मैड गांव के ही थे  सन्तोष कोठारी उम्र  30 वर्ष  (वाहन चालक)पुत्र जनार्धन प्रसाद  पुजाल्डी गांव से है| इस वाहन दुर्घना में ग्राम मैड तल्ला निवास ममता नौटियाल w/o सोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई|

जबकी घायल सन्तोष पुत्र जनार्धन 28 वर्ष ग्राम पुजाल्डी, सक्षम पुत्र सुमन मैड उम्र  5 वर्ष, मानवी पुत्री सुमन उम्र  3 वर्ष,  भारती w/o नागेन्द्र 28 वर्ष , कु० भुमी पुत्री नागेन्द्र उम्र  4 वर्ष सभी निवासी मैड तल्ला जिन्हें थत्युड अस्पताल से हायर सेन्टर रेफर किया गया है|



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!