उत्तराखंड ताज़ा

चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन सख्त: डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

गंगोत्री मार्ग पर पार्किंग, स्वास्थ्य जांच और ट्रैफिक व्यवस्था की गहन समीक्षा—अधिक शुल्क वसूली पर सख्त चेतावनीq

🛑 उत्तरकाशी 23 अप्रैल 2026।

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंगोत्री यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। उत्तरकाशी से हीना पार्किंग तक के पूरे मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप संचालित हों।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हीना पार्किंग में स्थापित स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, स्क्रीनिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और यात्री पंजीकरण चेक पोस्ट का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि कहीं भी तय दर से अधिक पार्किंग शुल्क वसूला गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन तक हर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि धामों में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए कतारबद्ध व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों का अनुभव सुरक्षित और सुखद बन सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रा अवधि के दौरान सतर्क रहने और हर परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार यात्रा मार्ग पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!