बोर्ड रिजल्ट में उत्तरकाशी का कमाल! 2nd, 6th और 8th रैंक हासिल
इशांत कोठारी बने राज्य में द्वितीय स्थान के साथ टॉपर, प्रांजल सिंह और रानी ने भी टॉप-10 में बनाई जगह, जिलाधिकारी ने दी बधाई

उत्तरकाशी, 25 अप्रैल 2026 | उत्तराखंड बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में उत्तरकाशी जनपद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। जिले के तीन मेधावी छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
जनपद के लिए गर्व का विषय है कि इशांत कोठारी ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं प्रांजल सिंह ने 484 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान और रानी ने 483 अंक अर्जित कर राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि ने उत्तरकाशी की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को एक नई पहचान दी है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये मेधावी छात्र भविष्य में भी निरंतर सफलता प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।



