उत्तराखंड

थत्यूड़ में पूर्ति विभाग का शिकंजा! ढाबा-रेस्टोरेंट संचालक सावधान, घरेलू सिलेंडर मिला तो खैर नहीं

12 प्रतिष्ठानों में हुई जांच, सभी जगह मिले व्यावसायिक सिलेंडर; विभाग की दो टूक चेतावनी—अगली बार गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

थत्यूड़, टिहरी गढ़वाल। ढाबा और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों सावधान! पूर्ति विभाग की नजर अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर है। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए विभाग ने थत्यूड़ क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 12 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। हालांकि, सभी प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होता मिला और किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू सिलेंडर के अवैध उपयोग की पुष्टि नहीं हुई।

जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के निर्देश पर 14 अक्टूबर 2026 को जौनपुर विकासखंड के थत्यूड़ क्षेत्र में रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि नियमों के उल्लंघन पर विभाग अब सख्ती बरतने के मूड में है।

घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किया तो फंसेंगे!

पूर्ति विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में जांच के दौरान किसी भी दुकान, ढाबे या रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यानी अब नियमों को नजरअंदाज करना प्रतिष्ठान संचालकों पर भारी पड़ सकता है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच अभियान में पूर्ति निरीक्षक प्रदीप पंत के साथ कांस्टेबल नरेश तोमर, विकास भट्ट और होमगार्ड ललिता प्रसाद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!