खेलथत्यूड

विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दौड़, लंबीकूद, गोला फेंक और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन; प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट — मुकेश रावत

थत्यूड़। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जाधारी राज्य मंत्री गीता रावत ने किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बालक वर्ग अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत खेड़ा के आर्यन रावत ने प्रथम, न्याय पंचायत मंजगांव के अंशुल ने द्वितीय और न्याय पंचायत द्वारगढ़ के अनमोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में आर्यन रावत प्रथम, न्याय पंचायत स्यालसी के शिवांश सिंह द्वितीय तथा न्याय पंचायत मंजगांव के ऋषभ नाकोटी तृतीय रहे।

400 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत द्वारगढ़ के पीयूष सिंह ने प्रथम, न्याय पंचायत खेड़ा के धर्मेंद्र ने द्वितीय और खेड़ा के ही सौरभ रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में खेड़ा के दीपक रावत प्रथम, मखडेत के धर्मेंद्र द्वितीय और मंजगांव के पीयूष तृतीय रहे।

1500 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत खेड़ा के अभिषेक रावत ने प्रथम, मंजगांव के पीयूष ने द्वितीय और भरवाकाटल के अर्जुन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 5000 मीटर दौड़ में भरवाकाटल के मुकेश प्रथम, मखडेत के अमित नेगी द्वितीय तथा खेड़ा के शुभम रावत तृतीय स्थान पर रहे।

लंबीकूद प्रतियोगिता में मखडेत के कृष्ण ने प्रथम, खेड़ा के आर्यन रावत ने द्वितीय तथा न्याय पंचायत खेड़ा के सायन ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में भरवाकाटल के हिमांशु प्रथम, खेड़ा के अभिषेक रावत द्वितीय और मंजगांव के अंशुल नेगी तृतीय रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता में मोगी ने प्रथम, कैंपटी ने द्वितीय और इडियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुर्गा झपट प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भार वर्ग में मखडेत के आयुष प्रथम, खेड़ा के प्रियांशु द्वितीय और स्यालसी के राकेश तृतीय रहे।

51 किलोग्राम भार वर्ग में मखडेत के हिमांशु ने प्रथम, खेड़ा के आयुष ने द्वितीय और स्यालसी के अंकुश रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में मखडेत के अमित प्रथम, खेड़ा के दीपक द्वितीय और स्यालसी के करण रौतेला तृतीय रहे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में मखडेत के साहिल प्रथम, खेड़ा के सुजल द्वितीय और मंजगांव के आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री गीता रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और अनुशासन है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जौनपुर चतर लाल शाह, सुनील सजवाण, प्रवीण रावत, सुरेंद्र कुमाई सहित व्यायाम शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!