उत्तराखंड ताज़ा

टिहरी पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” : लाखों की ठगी कर एक साल से फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार

एसएसपी श्वेता चौबे की सख्ती लाई रंग, एनआई एक्ट के कई मामलों में वांछित आरोपी पर टिहरी पुलिस का शिकंजा

टिहरी गढ़वाल। जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों पर टिहरी पुलिस लगातार वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। इसी क्रम में नई टिहरी कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये की चपत लगाकर करीब एक वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को देहरादून से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 14/2024, 1101/2023 और 1102/2023 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामले दर्ज थे। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार सुरागरसी, पतारसी और दबिश अभियान चलाकर आरोपी को 11 मई 2026 को देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेश डिमरी पुत्र रामेश्वर प्रसाद डिमरी निवासी अजबपुर कला, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन डिमरी और कांस्टेबल नीरज चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!